Site icon

विभा मिश्रा बनीं अपना पूर्वांचल महासभा की महिला संयोजक

संतोष दुबे, नारद वार्ता संवाददाता, मुंबई: पूर्वांचल के प्रवासी और अप्रवासी हिंदीभाषियों की अग्रणी संस्था अपना पूर्वांचल महासभा की बैठक में विभा सुरेश मिश्रा को सर्वसम्मति से संस्था का राष्ट्रीय महिला संयोजक नियुक्त किया गया।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता में सक्रिय भूमिका

विभा मिश्रा एक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो महिला शिक्षा, समान अधिकार, सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर निरंतर कार्य कर रही हैं। उनकी सक्रिय भूमिका और समाज में योगदान को देखते हुए महासभा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

राष्ट्रीय महासचिव ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अजय शुक्ल ने विभा मिश्रा को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर नीलम सिंह, सुमन गहरवार, प्रभा शुक्ला, गायत्री सिंह, बांसुरी मिश्रा, पूर्णिमा पांडे, अमिता शुक्ला, अनीता चौबे, अतुल सिंह, रमेश उपाध्याय, कमलेश सिंह, राघवेंद्र पांडे, रामचंद्र तिवारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विभा मिश्रा को शुभकामनाएं दीं।

महिला नेतृत्व को मिलेगा नया आयाम

अपना पूर्वांचल महासभा में विभा मिश्रा की नियुक्ति से महिला नेतृत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Exit mobile version