Site icon

रवींद्र चव्हाण बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

नारद वार्ता, संवाददाता, मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने डोंबिवली विधानसभा से चार बार के विधायक रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्रक जारी किया।

मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह, मिली बड़ी जिम्मेदारी
महायुति की पिछली सरकार में सार्वजनिक निर्माण मंत्री रहे रवींद्र चव्हाण को वर्तमान मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने के कारण वे थोड़े नाराज थे। ऐसे में उनके नाम पर प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य सौंपा गया है।
रवींद्र चव्हाण डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से 2009 से लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। 2019 की विधानसभा चुनाव में उन्होंने 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की। 2016 में उन्हें राज्यमंत्री का पद मिला और 2019 में सार्वजनिक निर्माण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

#Ravindra Chavan

#BJP MLA Dombivli

Exit mobile version