रीता बहुगुणा जोशी के घर पहुंचे कृपाशंकर सिंह, पीसी जोशी के निधन पर जताया शोक

नारद वार्ता, प्रयागराज प्रतिनिधि: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के प्रयागराज स्थित आवास पहुंचकर उनके पति पीसी जोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

कृपाशंकर सिंह ने दिवंगत पीसी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सरल, सौम्य और अनुशासित व्यक्तित्व हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पीसी जोशी का योगदान उल्लेखनीय रहा है और समाज उन्हें लंबे समय तक याद रखेगा।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्यामराज सिंह भी मौजूद रहे।

Exit mobile version