Site icon

ब्राह्मण एकता का प्रतीक बना कल्याण का 20वां वर-वधू परिचय सम्मेलन

NaradVarta.Com

संदीप दुबे, नारद वार्ता संवाददाता, कल्याण: विश्व ब्राह्मण समाज – कल्याण और सरयूपारीण ब्राह्मण समाज फाउंडेशन द्वारा आयोजित 20वां भव्य वर-वधू परिचय सम्मेलन कल्याण के अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में अपार जनसमूह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित ब्राह्मण परिवारों के लिए यह केवल एक वैवाहिक मंच नहीं, बल्कि समरसता, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व का संगम था।

मुख्य अतिथि विधायक संजय उपाध्याय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘ब्राह्मण समाज को विवाह समारोहों में दिखावे की प्रवृत्ति को त्यागकर सादगी अपनानी चाहिए। विवाह के खर्च को संतान के सुखद भविष्य में लगाएं, यही सच्ची विद्वता है।’

कार्यक्रम की अध्यक्षता व आयोजन के सूत्रधार डॉ. विजय पंडित ने समाज को एकजुट करने का आह्वान करते हुए कहा, ‘तीन-तेरह के भेद को भुलाकर, समग्र ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाना ही इस सम्मेलन का उद्देश्य है।’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगला सम्मेलन अखिल भारतीय स्तर पर होगा, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम व मध्य भारत के ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर वैवाहिक समस्या का समाधान खोजा जाएगा।

सम्मेलन की मुख्य विशेषताएं:

कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम तिवारी, डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, डॉ. ओमप्रकाश दूबे, ब्रजमोहन पांडेय (नवभारत), राघवेंद्र द्विवेदी (महानगर), जगदम्बा तिवारी, प्रेमशंकर मिश्र, तथा सदानंद (बाबा) तिवारी जैसे अनेक गणमान्य मंचासीन थे। सभी का संस्था द्वारा सम्मानपूर्वक सत्कार किया गया। विशेष आकर्षण सरयूपारीण समाचार पत्र का लोकार्पण रहा, जिसे विधायक उपाध्याय ने समाज को समर्पित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के रामचंद्र पांडेय, मुरलीधर तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, विजय त्रिपाठी, अमित तिवारी, दर्शन तिवारी, जितेंद्र पंडित समेत कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

ब्राह्मण समाज को दिखावे से मुक्त होकर नवविवाहितों के सुखी जीवन पर ध्यान देना होगा। – संजय उपाध्याय, विधायक, बोरिवली विधानसभा

जब समाज एकजुट होता है, तब समाधान अपने आप खड़े होते हैं। यही 20वें ब्राह्मण परिचय सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। – डॉ. विजय पंडित

Exit mobile version