Site icon

डॉ. पारसनाथ तिवारी को मिला विजनरी इंडियन अवार्ड्स

Narad Varta, नारद वार्ता, संवाददाता, नई दिल्ली: सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ पारसनाथ तिवारी को प्रतिष्ठित विजनरी इंडियन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के हाथों से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन स्पेरोज संस्था द्वारा किया गया था। इसकी पहल प्रसिद्ध लेखक-साहित्यकार डॉ तिलक तन्वर और लेखिका, साहित्यकार व पत्रकार आरजे आरती मल्होत्रा ने की थी। समारोह में पद्मश्री डॉ बीके जैन, पॉजिटिव वार्ता के संस्थापक मलय पिट और अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ तिवारी इससे पहले भी महाराष्ट्र रत्न और दादासाहेब फाल्के सिने अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। कार्यक्रम में देशभर से आए अनेक क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके समाज सेवा, शिक्षा, कला, और साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ तिलक तन्वर की 15वीं पुस्तक का भव्य लोकार्पण भी किया गया, जिसे उपस्थित बुद्धिजीवियों और साहित्य प्रेमियों ने सराहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों को पहचान देना और नई पीढ़ी को उनके कार्यों से प्रेरित करना था।

Exit mobile version