InternationalNewsbeatResearchScienceTrendingWorldतकनीकीताज़ामहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

डॉ. पारसनाथ तिवारी हुए दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

  • Dr. Parasnath Tiwari Honored with Dadasaheb Phalke Cine Award 2025

संदीप दुबे, नारद वार्ता संवाददाता, पुणे: पंडित जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व हिंदीभाषी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य प्रमुख डॉ. पारसनाथ तिवारी को उनके सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक योगदान के लिए दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड – 2025 से सम्मानित किया गया।

उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री 1008 अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर परमहंस कृष्णानंद कालिदास बाबाजी (हरियाणा) के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भू माता ब्रिगेड की संस्थापिका तृप्ति देसाई, डॉ. अविनाश सकूंडे, गणेश वित्कर सहित सिनेमा, समाज सेवा एवं शिक्षा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

समारोह में दादा साहेब फालके इंटरनेशनल सिने अवॉर्ड अकैडमी के संचालकों ने कहा कि यह सम्मान राष्ट्रीय अलंकरण के रूप में डॉ. तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा, ‘डॉ. तिवारी ने सत्यनिष्ठा, कर्तव्य परायणता, कर्मठता, दृढ़ संकल्प और समर्पण को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया है। ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *