ताज़ा

महाराष्ट्र: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की साजिश, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नारद वार्ता संवाददाता, ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेज और सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिसमें पीड़ित को फंसाने के लिए जालसाजी और षड्यंत्र रचा गया था।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 दिसंबर को एक महिला ने अभिषेक सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि सिंह उस समय उत्तर प्रदेश में मौजूद था। मामले की गहराई से जांच करने पर खुलासा हुआ कि सनी चौहान और उसके सहयोगी प्रथमेश यादव ने सिंह को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने सनी चौहान और प्रथमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, महिला और भावेश तोतलानी अभी फरार हैं। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *